लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की निरंतर सेवा करते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका प्रभावशाली नेतृत्व आज देश की प्रगति, सुशासन, आत्मविश्वास और वैश्विक सम्मान का पर्याय बन चुका है। विश्व के अनेक देशों द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से अलंकृत किया जाना भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण और सक्रिय नेतृत्व पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, परिश्रम, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सीएम धामी बोले, प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां अभूतपूर्व उन्होंने कह...