प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 30 जून तक होंगे आवेदन
गाज़ियाबाद, मई 24 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन शुरू हुए। यह आवेदन 30 जून तक होंगे। योजना में गर्भवती महिलाओं को सहायता दी जाती है। बाल विकास अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि मातृ वंदना योजना में 30 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर छह हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। पहली किस्त तीन हजार रुपये तब मिलती है, जब गर्भवती महिला की पहली प्रसव-पूर्व जांच (एएनसी) और टिटनेस का पहला टीकाकरण हो जाता है व टीकाकरण कार्ड पर एमलीटीएस या आरसीएच नंबर दर्ज होता है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.