गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर छह हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। बाल विकास अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि इस योजना से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाना है। इस योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत पहले बच्चे पर मिलने वाली पांच हजार रुपये की राशि दो किस्तों में दी जाती है। वहीं, दूसरे बच्चे के रूप में लड़की के जन्म पर छह हजार रुपये की राशि बच्ची के तीसरे टीकाकरण के बाद दी जाती है। बताया कि पात्र महिलाएं आधार कार्ड, एमसीपी कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.