एटा, जून 1 -- प्रसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस का आयोजन किया गया। 74 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एलटी आकाश राजपूत ने बताया कि जांच के दौरान 9 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में पाई गईं। इन महिलाओं को विशेष निगरानी में रखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आगे की जांच और उपचार के लिए निर्देशित किया गया। सोमवार को सीएचसी अलीगंज की ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रही। पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चीफ फार्मासिस्ट सुरेश चंद्रा ने बताया कि सोमवार को करीब 305 मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। यह भी पढ़ें- गेट पर प्रसव के बाद भी नहीं चेता विभाग, जरियनपुर में सुबह तक नहीं पहुंचे डॉक्टर इनमें ...