छपरा, मार्च 9 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। जिले में मातृ स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। अब जिले में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच महीने में केवल एक दिन नहीं, बल्कि 9, 15 और 21 तारीख को विशेष शिविरों के माध्यम से की जा रही है। छपरा सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक के द्वारा जांच और पौष्टिक फल आदि गर्भवती महिलाओं को दी गई। जांच की बढ़ी हुई संख्या से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय रहते पहचान हो पा रही है, जिससे मां और शिशु-दोनों की जान सुरक्षित हो रही है। छपरा सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में महिला डॉक्टर भारती सिंह ने गर्भवती महिलाओं को परामर्श दिया और उन्हें सरकार की ओर से दिए जाने वाले पौष्टिक फल का वितरण भी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.