कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पीएमएमवीवाई को सुदृढ़ बनाने जिला स्तरीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रमतकनीकी समस्याओं पर चर्चा प्रशिक्षण सत्र के दौरान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याओं, जैसे पंजीकरण, लॉग-इन, पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेज, एफआरएस फेस ऑथेंटिकेशन, प्री-रजिस्ट्रेशन तथा लंबित मामलों के न...