प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली नन्ही की किस्मत, सालाना कमा रही 15 लाख
अमरोहा, जुलाई 11 -- सफलता रातों-रात नहीं मिलती, लेकिन जब सरकारी योजनाओं का सही लाभ और इंसान की कड़ी मेहनत एक साथ मिलते हैं, तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती। ऐसी ही एक बेहद प्रेरणादायक कहानी है अमरोहा जिले के विकास खंड धनौरा के ग्राम दयोती की रहने वाली लाभार्थी नन्ही और उनके बेटे जीशान की। 20 वर्षों तक गन्ने की खेती और मधुमक्खी पालन में कड़ा संघर्ष करने वाले जीशान और उनके दो भाई आज तीन हेक्टेयर के तालाब में 50 से 60 टन मछली का उत्पादन कर रहे हैं। जीशान के मुताबिक योजना के तहत Rs.10.857 लाख की शुरुआती लागत और Rs.6,51,420 की सरकारी सब्सिडी ने हमारे परिवार को आर्थिक तंगी से निकालकर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बना दिया है। इस बंपर उत्पादन से मेरा परिवार सालाना 10 से 15 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहा है。 यह भी पढ़ें- Amroha News: मुख्यमंत्री मत्स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.