प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त तक करें
पीलीभीत, अगस्त 18 -- पीलीभीत। सहायक निदेशक मत्स्य विभा लोहनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में जन सामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल फिशरीज डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन को 14 अगस्त से खोल दिया गया है, जो 24 अगस्त तक खुला रहेगा। इस दौरान नए रियरिंग यूनिट तालाब निर्माण, मध्याकार री-सर्कुलेटरी सिस्टम/मध्याकार बायोफ्लाक 25 टैंक 4 मी. ब्यास, बैकयार्ड री-सर्कुलेटरी सिस्टम,आजीविका और पोषण संबन्धी सहायता के आवेदन कर सकेंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ लगने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण वेबसाइट में देख सकते हैं। योजनाओं में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.