प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला दो लाख का चेक
कोडरमा, जून 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मरकच्चो शाखा में सोमवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत मृतका चमेली देवी के नामित लाभार्थी एवं उनके पति भगीरथ राणा को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक पप्पू कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेक सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और इससे जुड़ने की अपील की। चेक प्राप्त करने के बाद भगीरथ राणा ने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली यह आर्थिक सहायता उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.