नई दिल्ली, जुलाई 31 -- सरकार ने शुक्रवार को इस वर्ष के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, एक अप्रैल से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया अब 15 अगस्त तक जारी रहेगी। ये पुरस्कार बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...