पिथौरागढ़, जून 1 -- झूलाघाट, संवाददाता। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बयान पर कम्युनिष्ट पार्टी ने धनगढ़ी में विरोध रैली निकाली। नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सहयोगी अनेरास्ववीयू कैलाली के अध्यक्ष कुबेर खड़का के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। धनगढ़ी के पार्क मोड़ पीपल चौतारा से जेंजी मार्ग चौक तक रैली निकाली गई। युवाओं ने बैठक की और प्रधानमंत्री शाह के संसद में दिए गए लिंपियाधुरा, लिपुलेख बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शाह ने भारतीय भूमि पर नेपाल के कब्जे की बात स्वीकारते हुए कहा की दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बैठकर समाधान किया जाना है। अध्यक्ष खड़का ने प्रधानमंत्री शाह पर देश के गर्व और संप्रभुता से जुड़े मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री बालेंद्र ...