पटना, मार्च 13 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की धरती शनिवार को विकास और परिवर्तन के नए अध्याय की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस दौरान प्रधानमंत्री 18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इसमें 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई की राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, जहाजरानी और पोत से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। श्री पांडेय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित होने वाली 'परिवर्तन संकल्प सभा' पश्चिम बंगाल की राजनीतिक इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सभा साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि इस सभा में लाखों लोग शामिल होंगे और यह कार्यक्रम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन का मजबूत संदेश देगा। बंगाल की जनत...