धनबाद, मार्च 3 -- डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें डीसी ने 86 हजार 303 आवेदनों को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि यह झारखंड में खरीफ और रबी फसलों के लिए एक किसान हितैषी योजना है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर मामूली शुल्क में बीमा कवर प्रदान करती है। साथ ही प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती है। बैठक में बाघमारा प्रखंड के 9963, बलियापुर 9895, धनबाद 1585, एग्यारकुंड 474, गोविंदपुर 15904, कलियासोल 8892, निरसा 5792, पूर्वी टुंडी 6599, तोपचांची 19433 एवं टुंडी के 7766 सहित 86303 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.