प्रधानमंत्री पोषण योजना में 13 रसोइया सम्मानित
मथुरा, अगस्त 24 -- जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय 'रसोइया सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम' का भव्यता के साथ आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की 13 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के चेक, आयुष्मान कार्ड एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। रविवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देखा गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: अलीगढ़ की रसोइया दीदी सुदेश देवी व पिंकी देवी को मुख्यमंत्री ने किया सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.