प्रधानमंत्री पांच को नीति आयोग की बैठक करेंगे
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह उन मुद्दों की जानकारी लेंगे, जिन पर आयोग के सदस्य काम कर रहे हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि बैठक के दौरान आयोग के सदस्य प्रस्तुतीकरण दे सकते हैं। यह प्रस्तुतीकरण 2047 तक विकसित भारत बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी, सदस्य राजीव गौबा, आर बालासुब्रमण्यम, जोराम अनिया, केवी राजू, एम श्रीनिवास, गोबर्धन दास और अभय करंदीकर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग जैन के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.