अयोध्या, नवम्बर 25 -- अयोध्या, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। फिर रोडशो के जरिए अयोध्यावासियों का अभिनन्दन करते हुए रामजन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले वह सुबह करीब 10 बजे सप्तमंदिर जाएंगे। यहां महर्षि वशिष्ठ,महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य,महर्षि वाल्मीकि,देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के बाद राम दरबार गर्भगृह में पूजन करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री धर्म ध्वजा फहराएंगे। विवाह पंचमी के मुहूर्त के साथ होगा आयोजन : यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के मुहूर्त के साथ होगा। 10 फीट ऊंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.