प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई महोबा के सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हाथों में 'अखिलेश यादव शर्म करो', 'प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान', 'सपा सांसद माफी मांगों' जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने सपा सांसद से माफी मांगने की मांग की। भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि सपा सांसद ने प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करके अपनी और अपनी पार्टी की घटिया मानसिकता का परिचय दिया है जिसे सहन नहीं किया जा सकता। इस टिप्पणी में प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि नारी शक्ति का अपमान भी किया गया है।महिला यह भी पढ़ें- सपा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा में उबाल, डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन मोर्चा क...