बलिया, मई 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपा। समाजवादी पार्टी की नीतियों और उनके सांसद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की।राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तवा ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ भी है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हों। यह भी पढ़ें- सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर भड़के भाजपाइयों का प्रदर्शन भाजपा की जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि अपने सांसद की टिप्पणी के लिए सपा को माफ...