महोबा, मई 23 -- महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अधिवक्ता नीरज रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। इसके अलावा बिना अनुमति के कार्यक्रम करने और अजय राय को बुलाने के मामले में निवर्तमान प्रदेश सचिव और 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बड़ी संख्या में केस दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच गया है। बता दें कि नीट छात्रा के कथित अपहरण के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को मुख्यालय आए थे। यह भी पढ़ें- एआई से वीडियो बनाकर झूठा नैरेटिव फैला रही भाजपा : अजय राय पदाधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित...