बागपत, मार्च 13 -- बड़ौत। नगर में देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दअरसल यूजीसी कानून के विरोध में तीन पूर्व नगर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान तहसील में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए एक वक्ता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। अभद्र टिप्पणी का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भाजपा के बड़ौत मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा उर्फ भानू ने अज्ञात में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने गौरव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक सक्षम पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.