महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। सपा सांसद के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है ।महंगाई व स्मार्ट मीटर की समस्या के विरोध में सपा सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कोतवाली में भाजपाइयों ने सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दे की सोमवार को सपाइयों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। इसके विरोध में सांसद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। अब भाजपा के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम...