गुमला, अगस्त 27 -- चैनपुर-गुमला, प्रतिनिधि। चैनपुर स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों,एनएसएस के स्वयंसेवकों व प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संदेश को पूरी संजीदगी से सुना। पीएम ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी व खेलों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर देश के मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने का आहृवान करते संसाधनिक मजबूती पर विशेष जोर दिया। पीएम के वर्चुअल संबोधन के उपरांत राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपना अनुभव साझा किया। अंर्तराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुधा अंकिता व हांकी खिलाड़ी मिथिलेश ने युवाओं को प्रेरित जागरूक किया। माई भारत व राष्ट्री सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को चैनपुर के अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज के साथ गुमला के केओ...