वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिनी प्रवास के दूसरे दिन बुधवार की सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। मां गंगा को भी नमन किया। वह बरेका अतिथि गृह से सड़क मार्ग से विश्वनाथ धाम पहुंचे। करीब 15 किमी की इस यात्रा मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में खड़े थे। गुलाब की पंखुड़ियों, बैंडबाजा, शंख और डमरूओं के निनाद से अभिनंदन किया। दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री सड़क से ही बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से लखनऊ रवाना हुए। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मां गंगा को किया नमनप्रधानमंत्री का काशी आगमन प्रधानमंत्री मंगलवार की दोपहर बाद काशी पहुंचे थे। उन्होंने बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन समारोह' को संबोधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.