प्रधानमंत्री ने बनारस में बाढ़ की स्थिति जानी
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति जानी। उन्होंने गुरुवार को महापौर अशोक तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार से फोन पर वार्ता की। प्रधानमंत्री ने नदी के जलस्तर पर नजर रखते हुए राहत शिविर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- .बनारस में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर डीएम से जाना हालप्रधानमंत्री की टेलीफोन वार्ता महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुबह करीब सवा नौ बजे टेलीफोन पर नगर में बाढ़ की स्थिति, बारिश से जलभराव और राहत कार्यों के बारे में पूछा। शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाओं और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राहत शिविरों में शरण लिए लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.