गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- ट्रांस हिंडन। राजेंद्र नगर स्थित आवास में पैर फिसलने से घायल हुए श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर का हाल जानने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने फोन किया। राजेंद्र नगर स्थित आवास के शौचालय में 18 मार्च की दोपहर आचार्य प्रमोद कृष्णम का पैर फिसल गया था। इस कारण उनके माथे पर चोट आई थी। यशोदा मेडिसिटी में उनका उपचार हुआ, जहां 20 से अधिक टांके उन्हें लगाए गए थे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया। प्रधानमंत्री ने उनसे चोट लगने के कारण और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की बात कहते हुए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.