लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय नेता हैं, थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राम विरोधी पार्टी है। उन्होंने सवाल किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी तक रामलला के दर्शन करने नहीं गए।केशव प्रसाद शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में पेट्रोल-डीजल पर रेट नहीं बढ़ाए जबकि अन्य देशों ने अत्यधिक मूल्य वृद्धि की है। प्रधानमंत्री के लिए किसी सर्वेक्षण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि देश और दुनिया की जनता का उनके प्रति विश्वास और सम्मान स्वयं इस बात का प्रमाण है।उन्होंने हरदोई में सपा नेता द्वारा राम और जानकी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के सवाल पर कहा कि सपा श्रीराम विरोधी पार्टी है। राम भक्...