नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 137वें संस्करण में जीबीयू में चल रहे मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए छात्राओं की वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों की शक्ति की उड़ान अब धरती तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष तक पहुंच रही है। मिशन शक्तिसैट के माध्यम से 108 देशों की करीब 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक और नवाचार सीखने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि इनमें से अनेक छात्राएं आने वाले समय में साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगी।' छात्राओं की भागीदारी से तैयार सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में भेजने की तैयारी करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिशन से जुड़ने वाली अनेक छात्राएं आने वाले समय ...