पटना, मार्च 13 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि किसानों की समृद्धि एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है। बिहार हो या केंद्र, जहां भी भाजपा अथवा एनडीए की सरकार है, वहां किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। श्री मिश्र ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। इससे बिहार के भी 73 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...