जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134वें संस्करण का लाइव प्रसारण रविवार को लोगों ने सुना। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधानसभा के बूथ संख्या 363 पर आयोजित किया गया। शहर के एक होटल में लोगों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुक पाठक और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। प्रधानमंत्री की अपील को धरातल पर उतारने का जनपद के लोगों से आह्वान किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने देशभक्ति, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और प्रयासों का उल्लेख करत...