हापुड़, अप्रैल 30 -- गढ़मुक्तेश्वर। करीब पांच साले पहले हुए शिलान्यास के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल समेत अन्य जनपदों के औद्योगिक विकास की राह आसान हो गई है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इससे न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा बल्कि मेरठ से सीधा बदायूं, शाहजहांपुर, प्रयागराज का सीधा जुड़ाव पूर्वांचल और एनसीआर व दिल्ली से हो जाएगा। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे के बाद हरदोई से जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया, वैसे ही बहादुरगढ़ के गांव सदरपुर में आयोजित सीधे प्रसारण कार्यक्रम में योगी मोदी के नारे लगने लगे। यह भी पढ़ें- मेरठ को मिला एलो हो गया ...