नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अनुभवी पत्रकार मार्क टली के निधन पर दुख जताया और उन्हें पत्रकारिता की एक बड़ी हस्ती बताया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'पत्रकारिता की एक बड़ी हस्ती सर मार्क टली के निधन से दुखी हूं। भारत और हमारे देश के लोगों के साथ उनका जुड़ाव उनके काम में झलकता था।' मोदी ने कहा, उनकी रिपोर्टिंग और समझ ने सार्वजनिक चर्चा पर एक स्थायी छाप छोड़ी है। उनके परिवार, दोस्तों और कई प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...