प्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभव
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में बिहार आएंगे। अधिक संभावना है कि पीएम का कार्यक्रम भागलपुर में आयोजित हो। 20 नवंबर के करीब प्रस्तावित दौरे की तारीख मानी जा रही है। इसको लेकर राज्य सरकार तैयारी में जुटी है। सर्वाधिक संभावना है कि सुल्तानगंज क्षेत्र में मुंगेर और बांका के नजदीक के स्थल को आयोजन स्थल बनाया जाए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम में पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन का शिलान्यास, कहलगांव के विक्रमशिला के पास नये सेंट्रल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, सुल्तानगंज में अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास शामिल हो सकता है। पीएम केंद्र ही नहीं, राज्य सरकार की योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने करीब 3242.95 करोड़ की 459 योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.