फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले के थीम राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से आए 61 वर्षीय इकराम हुसैन अपने अनोखे कौशल के लिए जाने जाते हैं, जिनकी नक्काशी ने उन्हें पहचान दिलाई है। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से पीतल की नक्काशी में जो महारथ हासिल की, इससे उनकी पहचान देश दुनिया तक में बन गई। वह मेले में ही पीतल पर बारीक नक्काशी को करके भी दिखा रहे हैं। इनकी नक्काशी इतनी प्रभावशाली है कि वे किसी भी चेहरे को हूबहू उकेर सकते हैं। उनकी इसी कला की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इकराम हुसैन की पीतल में की गई उत्कृष्ट नक्काशी ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदायों के लोगों को भी प्रभावित किया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए हैं। कला के क्षेत्र में उनकी योगदान ने समाज में एक नई मिसाल पेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.