बिजनौर, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय 4399 दिनों तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा नहटौर के ग्राम नवादा चौहान स्थित बाबा जाहरवीर दीवान मंदिर में विधायक ओमकुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनों के साथ हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर बाबा जाहरवीर दीवान जी से प्रार्थना की कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, समृद्धि, सुशासन एवं आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करता रहे। विधायक ओमकुमार ने कहा कि हमारा राष्ट्र विश्व मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, सामर्थ्य और गौरव को और अधिक सुदृढ़ करते हुए वैश्विक नेतृत्व की दिशा में निरंतर अग्रसर रहे। यह भी पढ़ें- लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री ...