प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
रामगढ़, सितम्बर 18 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पीटीपीएस पतरातू स्थित विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा ही संकल्प जनसेवा, प्रभु सेवा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान के अंतर्गत सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वच्छ दान, जनकल्याण तथा युवाओं में सेवा भाव जागृत करने के उद्देश्य से विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सार्वजनिक सेवा यात्रा प्रारंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.