रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- प्रवीण कोहली, खटीमा। गुरुवार को खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत को छोटे-छोटे रक्षा उपकरणों के लिए भी विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' से 'मेक फॉर द वर्ल्ड' तक की यात्रा भारत की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014-15 में भारत का रक्षा उत्पादन लगभग 46 हजार करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2024-25 में तीन गुना से अधिक बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह रक्षा निर्यात भी उल्लेखनीय वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 38 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि वर्ष 2014 से पहले यह एक हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.