पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे अधिक लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की पलामू यूनिट ने बुधवार को मेदिनीनगर के छहमुहान स्थित काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती की। मेदिनीनगर के अलावा पांकी, छतरपुर, हुसैनाबाद और विश्रामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, पलामू के भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी आदि छहमुहान के कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने चहुंमुखी विकास का नया इतिहास रचा है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जमुई में हव...