दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका/नोनीहाट, प्रतिनिधि। बिहार में विधानसभा के चुनाव में एनडीए की हुई प्रचंड जीत के बाद भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। चुनाव के नतीजा आने के साथ ही दुमका जिला में भी भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर जरमुंडी विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के निवास स्थान पर भाजपाइयों के द्वारा एक साथ होली और दिवाली जमकर मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार में बड़ी जीत के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधायक देवेंद्र कुंवर के निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। देवेंद्र कुंवर के द्वारा कार्यकर्ताओं को जीत की खुशी में लड्डू खिलाई गई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व बिहार की एनडीए की सरकार की कुशल कार्यक्षमता की जीत है। बिहार की जनता ने अपने बच्चों व अपनी भविष्य की चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.