गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के विकास, जनसेवा और सुशासन के लिए समर्पित रहे हैं। इन बारह वर्षो में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तो गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सरकार ने योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेशजनकल्याणकारी विकास प्रदर्शनी साहू बुधवार को लक्ष्मीबाई पार्क में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनकल्याणकारी विकास प्रदर्शनी के उद्घ...