बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को बजट को लेकर परिचर्चा हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष प्रिय ने बजट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी दी। बताया सरकार द्वारा इस बार 53,47,315 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान है जो 2025-26 के संशोधित अनुमान से 7.7% अधिक है। विभाग के अन्य शिक्षकों डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सुबोध धवन, डॉ. इसरार खान ने भी अपने विचार रखे। डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि राज्यों की भागीदारी से सरकार प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना और विशिष्ट उपाय के अभिसरण के माध्यम से कम उत्पादकता कम उपज और औसत से कम रन मानदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा। इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है। प्रो. मौर्य ने जीएसटी एवं ...