देहरादून, अप्रैल 4 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम सविन बंसल एवं एसएसपी अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियोंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को डीएम सविन बंसल एवं एसएसपी अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य...