मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भातकोल निवासी मनसा देवी को दो लाख रुपये का बीमा क्लेम चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक चंदन यादव ने उन्हें यह चेक सौंपते हुए योजना की जानकारी भी दी। मनसा देवी के पति रविंद्र प्रजापति इस योजना से जुड़े हुए थे और प्रति वर्ष 436 रुपये का प्रीमियम नियमित रूप से जमा कर रहे थे। जनवरी 2026 में गुजरात में ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी अचानक मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद आवश्यक दस्तावेज पूरे कर बैंक में क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवेदन का निस्तारण किया और लाभार्थी को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान मौजूद लोगों ने योजना की सर...