रुद्रपुर, जून 10 -- दिनेशपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बनी। ग्राम बसंतीपुर निवासी शांति अधिकारी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पति विकास अधिकारी को भारतीय स्टेट बैंक, दिनेशपुर शाखा के माध्यम से दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, दिनेशपुर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने विकास अधिकारी को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा देने वाली जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बीमाधारक की मृत्यु के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- योजनाओं की जानकारियां दी गई उन्होंने लोगों से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का...