पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूको बैंक पूर्णिया मेन ब्रांच न्यू मार्केट में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने दो लाख का चेक वितरित किया। इस सबंध में शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन छोटु कुमार को दो लाख का चेक दिया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं आम जनता, विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस योजना से लाभ के लिए पात्रता 18 से 50 वर्ष की आयु के बचत खाताधारक की है। यह भी पढ़ें- कल पीएलआई और आरपीएलआई के लिए महालागिन-डे, अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य प्रीमियम मात्र Rs.436 रुपये प्रति वर्ष है। बीमा राशि किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख रुपये है। प्रत्येक वर्ष 1 जून क...