गिरडीह, दिसम्बर 20 -- ताराटांड़। गांडेय प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुंडलवादह के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पेझवारा में शुक्रवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा ताराटांड़ के तहत वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत मृतक माजमुन खातुन के पिता जलाउद्दीन मियां को दो लाख का चेक दिया गया। मौके पर ताराटांड़ शाखा प्रबंधक वंदना कुमारी ने उपस्थित लोगों को बैंक से जुड़कर बैंक द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कहा कि सरकार जिस उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, उसका सभी लाभ लें। साथ ही बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता परामर्शी सुचिता वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.