जहानाबाद, अप्रैल 28 -- बैठक में जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने का निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर में आयुष्मान भारत (डीईसी) की बैठक की गई। बैठक में जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जहानाबाद जिला अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक निजी अस्पताल सूचीबद्ध है, सभी प्राप्त आवेदन को बैठक में प्रस्तुत किया गया ताकि एनएचए के गाइडल...