खगडि़या, मार्च 29 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में राशन मिले।यह मांग शनिवार को सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में की। उन्होंने कहा कि देशभर में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा है। बिहार के खगड़िया समेत कई जिलों में राशन की गुणवत्ता पर प्रश्न उठ रहे हैं। वहीं उपभक्ताओं को चार किलो राशन मिलने की भी बात सामने आई। वे जब लगातार आमजनों के बीच पहुंचे तो जनता के द्वारा उन्हें शिकायत मिली कि सरकार के मानक के अनुरूप राशन नहीं मिल रहा है। सांसद ने कहा कि जब डीलरों से इसकी समीक्षा की तो उन्हें जानकारी मिली कि गोदाम से कम मात्रा में उन्हें अनाज मिल रहा है। सांसद ने कहा कि लोकसभा के पटल पर इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया है। सांसद ने पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मिल...