लखनऊ, मार्च 16 -- कुलियों के सामने आज आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव के नेतृत्व में देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से कुलियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर अपने परिवारों की आजीविका और भविष्य को बचाने की गुहार लगाई। पत्र में कहा है कि वर्षों से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेवा करते हुए आज अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। रेलवे में तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण, ठेका व्यवस्था और नई तकनीकों के विस्तार के कारण उनकी पारंपरिक रोज़ी-रोटी पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.