हाथरस, अक्टूबर 8 -- हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में भाजपा की ओर से 'सेवा ज्योति यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- पी...