गंगापार, जून 10 -- कोरांव विधानसभा के अयोध्या मंडल में स्थित शोभनाथ शंकर जी के मंदिर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधायक कोरांव राजमणि कोल द्वारा बुधवार को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान संयोजक राजेश्वरी तिवारी, चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी, रामेश्वर द्विवेदी, शिवदत्त पटेल, रामकृष्ण केशरी, अजीत प्रताप सिंह, संतरा देवी बिंद, सभासद सचिन केशरी, अमरेन्द्र केशरी, घनश्याम स्वर्णकार तथा सुमित कुमार पाण्डेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- धार्मिक अनुष्ठान कर उपलब्धियों को बताया गया यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की योजनाएं बताईं, शिवमंदिर में रुद्राभिषेक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...